5 ओवर, 32 रन और बाल-बाल बची टीम इंडिया! जापान ने क्रिकेट की दुनिया को चौंकाया

5 ओवर, 32 रन और बाल-बाल बची टीम इंडिया! जापान ने क्रिकेट की दुनिया को चौंकाया

दोस्तों आप लोगो ने जापान और इंडिया का मैच तो जरूर देखा होगा अगर नहीं देखा है तो यह ब्लॉग आर्टिकल आपके लिए ही है, आज के आधुनिक समय में क्रिकेट के मैदान पर रोज रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं, लेकिन 22 सितंबर 2026 को जो हुआ, उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। भारत और जापान (IND vs JPN) के बीच खेले गए ऐतिहासिक इकलौते टी20 मैच ने हर क्रिकेट फैन की सांसें रोक दीं। सुजुकी कप के तहत खेले गए इस मुकाबले में एक समय ऐसा आया जब लगा कि जापानी टीम बड़ा उलटफेर कर देगी। लेकिन अंत में टीम इंडिया ने महज 32 रन डिफेंड करते हुए 2 रन से यह मैच जीता।

अगर आप भी इस रोंगटे खड़े कर देने वाले मैच के रोमांच से चूक गए हैं, तो Matchvaani की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर उस मैदान पर क्या-क्या ड्रामा हुआ।

बारिश का साया और 5-5 ओवर का ‘सुपर ब्लास्ट’

इंडिया बनाम जापान के मैच शुरू होने से पहले सुजुकी कप के इस मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा था। गीली आउटफील्ड (Wet Outfield) के कारण मैच को देरी से शुरू करना पड़ा। जिसके चलते ओवरों में भारी कटौती की गई और मुकाबला सिर्फ 5-5 ओवर का कर दिया गया। टी20 क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में किसी भी टीम के लिए रणनीति बनाना आसान नहीं था, और यहीं से असली रोमांच की शुरुआत हुई। गली क्रिकेट वाली फील देने वाला मैच बन गया था।

सिर्फ 32 रन पर ढेर हुई श्रेयस अय्यर की सेना!

मैच शुरू होने के पहले ही टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम जापान के गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आई। जापान के फिरकी के सामने भारतीय टीम टिक नहीं पायी और जापान की अनुशासित और धारदार गेंदबाजी के आगे भारत ने निर्धारित 5 ओवरों में सिर्फ 32/4 का स्कोर बनाया।

जापान की इस जादुई गेंदबाजी को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस हैरान रह गए। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि दुनिया की सबसे मजबूत क्रिकेट टीमों में से एक भारत, जापान के खिलाफ 5 ओवर में केवल 32 रन ही बना सकी।

आखिरी ओवर का हाई-वोल्टेज ड्रामा और अंपायरिंग विवाद

दूसरी पारी में जापान को जीत के लिए मात्र 33 रन चाहिए, इन 33 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापानी टीम ने मैच को आखिरी गेंद तक खींच दिया। जापान को जीत के लिए आखिरी ओवर में बेहद कम रनों की दरकार थी और मैच उनके पाले में झुकता दिख रहा था। लेकिन इसी बीच मैदान पर एक बड़ा अंपायरिंग विवाद खड़ा हो गया।

Al Jazeera की रिपोर्ट के अनुसार, आखिरी ओवर की एक गेंद को अंपायर ने पहले ‘Wide Ball’ करार दिया था, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों के कड़े विरोध और दबाव के बाद अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर ‘Umpire Bullying’ को लेकर बहस छिड़ गई है। कई फैंस का मानना है कि अंपायर के इस फैसले ने मैच का रुख बदल दिया। और नतीजा भारत के पक्ष में आ गया।

जापान ने जीता दिल, भारत ने जीता मैच

दोस्तों, तमाम विवादों और दबाव के बीच जापानी टीम ने शानदार जज्बा दिखाया और खेल को रोमांचक बना दिया। जापान ने 5 ओवर में 30/3 का स्कोर बनाया और महज 2 रनों से इतिहास रचने से चूक गई। भले ही मैच भारत की झोली में गया, लेकिन जापान की इस फाइटबैक ने पूरी दुनिया के क्रिकेट एक्सपर्ट्स को उनका मुरीद बना दिया है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में 32 रन का बचाव करना अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड बन गया है।

Matchvaani Verdict: क्या एशियन गेम्स में भारी पड़ेगी यह ढिलाई?

Szuku Cup में भारत और जापान के बीच यह पहला आधिकारिक पुरुष टी20 इंटरनेशनल मैच था, जिसे दोनों देशों के 75 साल के राजनयिक संबंधों की खुशी में आयोजित किया गया था। लेकिन इस मैच ने टीम इंडिया की तैयारियों पोल खोल कर रख दी है।

अब भारतीय टीम को 28 सितंबर को Asian Games 2026 के क्वार्टर फाइनल में उतरना है। अगर टीम इंडिया ने अपनी बल्लेबाजी में सुधार नहीं किया, तो एशियन गेम्स के नॉकआउट स्टेज में राह बहुत मुश्किल हो सकती है।

स्पोर्ट्स की दुनिया से जुड़ी ऐसी ही हर तीखी और सबसे तेज खबरों के लिए Matchvaani को फॉलो करना न भूलें!

IND vs JPN का टी20 पर सवाल और जवाब

IND vs JPN का टी20 मैच किसने जीता?

यह रोमांचक मैच भारत ने 2 रन से जीता।

भारत ने जापान के खिलाफ 5 ओवर में कितने रन बनाए?

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 32/4 का स्कोर बनाया था।

यह मैच 5 ओवर का क्यों खेला गया?

गीली आउटफील्ड (Wet Outfield) के कारण मैच के ओवर घटाकर 5-5 कर दिए गए थे।

IND vs JPN मैच में अंपायरिंग विवाद क्या था?

आखिरी ओवर में एक Wide Ball के फैसले को पलटने को लेकर बड़ा विवाद हुआ।

मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट कहाँ हुआ?

इस ऐतिहासिक मैच का सीधा प्रसारण भारत में FanCode ऐप और वेबसाइट पर किया गया था।

Leave a Comment